उरई /जालौन------: (रिपोर्ट विनय पांचाल भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की तीन बाइकों सहित दो को किया गिरफ्तार आपको बताते चलें कि शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी बाइक समेत दो बाइक चोरों को पकड़ा है। दोनों ही कन्नौज जिले के रहने वाले हैं। उनके पास से उरई कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई तीन बाइक भी बरामद की गई हैं।
तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ एस वीर सिंह के निर्देशन पर मामले का खुलासा करते हुए तिलकनगर चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शहर के कोंच बस स्टैंड के पास से विकास गिहार निवासी मोहल्ला कुतलूपुर मकरंद नगर कन्नौज व गुफरान निवासी बछज्जापुर जनपद कन्नौज को संदिग्धहालात में पकड़ गया है। उनकी निशानदेही पर शहर के उमरारखेड़ा से चोरी की गई तीन बाइक भी बरामद की गई है। विकास सरगना है, जो कि इन बाइकों को कन्नौज में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि विकास चोरी की बाइकें कन्नौज ले जाकर गुफरान को दो से पांच हजार रुपये में बेंचता था। गुफरान को स्वयं को बीएससी का छात्र भी बता रहा है। चोर पकड़ने वाली टीम में विनोद कुमार, मोहित और अंकुर पुलिस कर्मी शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment