दहेज की मांग पूरी ना होने पर सिपाही ने मंगेतर का शारीरिक व मानसिक शोषण कर तोड़ी शादी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 21 June 2021

दहेज की मांग पूरी ना होने पर सिपाही ने मंगेतर का शारीरिक व मानसिक शोषण कर तोड़ी शादी

जालौन------: (रिपोर्ट्ट  विनय पांचाल भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन शादी तय होने के बाद फतेहपुर में तैनात सिपाही ने मंगेतर का शारीरिक और मानसिक शोषण किया। बाद में अतिरिक्त दहेज की मांगकर शादी तोड़ दी। पीड़ित पक्ष ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसपी डॉ. यशवीर सिंह को बताया कि अपनी बेटी की शादी सब्जी मंडी के पास रहने वाले शिवम के साथ तय की थी। शादी तय होने के बाद 10 अगस्त 2020 को गोद भराई की रस्म कामाख्या देवी मंदिर पहाड़पुरा में हुई। इसमें वर पक्ष को पांच लाख रुपये दिए।
20 जून 2021 को शादी की तिथि तय हुई। इसकी उन्होंने धीरे-धीरे तैयारियां करते हुए गेस्टहाउस, हलवाई आदि की बुकिंग कर ली। इसी बीच शिवम की नौकरी पुलिस विभाग में लग गई। उसकी सिपाही के पद पर फतेहपुर जिले में तैनाती हो गई। 16 फरवरी 2021 को शिवम की बहन की सगाई थी। इसमें पुत्री समेत उनके परिवार के भी सदस्य शामिल हुए थे।
उधर, शिवम ने पुत्री को बहला फुसलाकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। 20 मई को शिवम के पिता और बहन उनके यहां आए और कहा कि शिवम की पुलिस विभाग में नौकरी लग गई है। अब उन्हें अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये और देने होंगे। उन्होंने जब असमर्थता जताई तो शादी तोड़ देने की धमकी दी।
मान मनौव्वल करने के बाद भी वह नहीं माने। अतिरिक्त दहेज दिए शादी की बात करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पिता का आरोप है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक पखवारे से कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
एसपी के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस ने सिपाही, उसके पिता और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ विजय आनंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी


No comments:

Post a Comment

Pages