किशोरी का अपहरण कर उसके साथ किया दुष्कर्म - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 21 June 2021

किशोरी का अपहरण कर उसके साथ किया दुष्कर्म

कालपी जालौन-------: (रिपोर्ट- शिव सिंह सेंगर भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मामला जनपद जालौन के कोतवाली कालपी का है जहां पर एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया कालपी  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पानी भरने गई किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता ने दो नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोमवार को एक व्यक्ति परिवार के साथ कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व उसकी 12 साल की बेटी पानी भरने घर के समीप स्थित हैंडपंप पर गई थी। वहां हमीरपुर के थाना कुरारा के ग्राम भरुआ निवासी नीरज और ग्राम हीरापुर के धनदरी उसकी पुत्री को उठा ले गए और यमुना के समीप खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया।
रोती बिलखती बेटी घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़ित पिता ने बताया कि युवकों की गांव में दहशत है। इसके चलते दो दिन दिन तक घर से नहीं निकल सका।
कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक एसपी मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Pages