शैक्षिक महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष निलंबित, खंड शिक्षाधिकारी के कार्यालय में उपद्रव का आरोप - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 25 July 2021

शैक्षिक महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष निलंबित, खंड शिक्षाधिकारी के कार्यालय में उपद्रव का आरोप




उरई-------:( रिपोर्ट-  वीरेंद्र सिंह चौहान भारतNews Nation 24)उत्तर प्रदेश खंड शिक्षा अधिकारी के साथ बदसलूकी करना शिक्षक नेता को महंगा पड़ गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में शैक्षिक महासंघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।
बताया जाता है कि कदौरा ब्लाक के बबीना स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र में बैठे खंड शिक्षा अधिकारी अंकित सिंह के साथ 15 साथियों के साथ पहुंचे प्राइमरी स्कूल मझगवां के शिक्षक राजदेवर ने किसी बात से असंतुष्ट होकर बेहूदगी कर डाली। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी के साथ झूमा झटकी की, असलहा दिखाया और कागज फाड़ दिये। उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व साथियों के साथ उपद्रव करने का आरोप लगाया गया है।
जानकारी मिलने पर बेसिक शिक्षाधिकारी प्रेमचन्द्र ने उन्हें निलंबित कर दिया और दो सदस्यीय जांच समिति मामले की छानबीन के लिए तय कर डाली। निलंबित शिक्षक राजदेवर शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
जांच समिति में खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय और खंड शिक्षाधिकारी डकोर को शामिल किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages