पूर्व प्रधान पर दबंगों ने किया हमला पांच नाम दर्ज सहित दो अज्ञात हमला वरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 2 September 2021

पूर्व प्रधान पर दबंगों ने किया हमला पांच नाम दर्ज सहित दो अज्ञात हमला वरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माधौगढ-------: (रिपोर्ट- शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24)बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखड माधौगढ उरई न्यायालय से तारीख कर घर लौट रहे पूर्व प्रधान को दबंगों द्वारा नहर के पास लोहे की राड से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया था। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में पांच नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। सीओ शाहिदा नसरीन का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बंगरा निवासी विष्णु दीक्षित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि पूर्व प्रधान संदीप दीक्षित उर्फ सोनू जून 2016 में भाजपा कार्यकर्ता हरिओम पचौरी की हत्या में गवाह है। एक सितंबर को उरई न्यायालय में तारीख थी। तारीख से वापस बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही नहर के पास पहुंचे तभी पहले से घात लगाए बैठे हरेंद्र गुर्जर उर्फ भोले, चरित्र गुर्जर, प्रांजुल सिंह, ब्रजेश भदौरिया, शिवम गुर्जर सहित दो अज्ञात लोगों ने लोहे की राड पीटकर मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages