2022 की फतह में जुटे चाचा और भतीजे - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 17 October 2021

2022 की फतह में जुटे चाचा और भतीजे

 उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज ।

चाचा और भतीजे जुटे मिशन 2022 को फतह करने में।।

कालपी जालौन ।


 प्रदेश मैं होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के चलते कई दलों ने अपनी रथ यात्रा और रैलियां करना शुरू कर दिया है हाल ही में बीते दिनांक 13 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन  विजय रथ यात्रा मिशन 2022 के बैनर तले कालपी के ठक्कर बापा इंटर कॉलेज में एक जनसभा का आयोजन किया गया था वही उसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा माननीय शिवपाल यादव पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष  ने भी रथ यात्रा निकालने  का कार्यक्रम समाजवादी पार्टी की तर्ज पर शुरू किया ।उसी क्रम में सोमवार को जनपद कानपुर नगर कानपुर देहात होते हुए जनपद जालौन की नगरी कालपी मैं रथ यात्रा का आगमन हो रहा है जिसके चलते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री लाखन सिंह कुशवाहा व जिला महासचिव भूप सिंह यादव कोषाध्यक्ष महबूब मंसूरी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया की जनपद में करीब दो दर्जन जगहों पर रथ यात्रा का स्वागत सम्मान समारोह किया जाएगा  ।

उसी क्रम में जिलाध्यक्ष प्रसपा लाखन सिंह कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि सोमवार को 11:00 बजे धार्मिक नगरी वेदव्यास कालपी मैं सबसे पहले यमुना पुल पर कानपुर देहात और जनपद जालौन का बॉर्डर है ।और वही पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी शिवपाल सिंह यादव का जिले के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद आगमन पर बड़े हर्ष उल्लास के साथ स्वागत सम्मान एवं माल्यार्पण कर नगर में प्रवेश कराया जाएगा और कालपी के ही मुन्ना फुल पावर चौराहे पर पोस्ट ऑफिस के सामने उनकी रथ यात्रा का कुछ समय के लिए विराम करते हुए रथ पर ही मंचासीन होकर पार्टी अध्यक्ष द्वारा जिले की जनता को संबोधित किया जाएगा इसके बाद हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य बाजार होते हुए जोल्हूपुर मोड़ उसरगांव छोंक आटा चमारी नाला होते हुए पूरे उरई नगर में प्रवेश करेगी  ।

इस दौरान लगभग उरई नगर में एक दर्जन स्थानों पर पार्टी के अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा ।

और उसी क्रम में राजमार्ग होते हुए रथ यात्रा झांसी जनपद के लिए  प्रस्थान करेगी कुछ सवालों के जवाब में पूछे जाने पर जिला अध्यक्ष ने बताया की चुनावी फैसले लेना पार्टी के मुखिया /अध्यक्ष का काम है लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा की अगर पारिवारिक द्वेष दूर नहीं होता है तो हमारी पार्टी बुंदेलखंड के 19 विधानसभा सीटों में से सभी पर अपने प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़ाएगी और हम सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरे दमखम से अपने उम्मीदवारों के सहयोग में जी जान लगा देंगे  ।


रिपोर्ट कालपी से वीरेंद्र सिंह चौहान।


No comments:

Post a Comment

Pages