ट्रक चालक व परिचालक की सड़क दुर्घटना में मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 17 October 2021

ट्रक चालक व परिचालक की सड़क दुर्घटना में मौत

झांसी----------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड  कानपुर हाईवे पर बड़ागांव में बीती रात स्टेयरिंग फेल होने से एक ट्रक पुलिया से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक में सवार दो ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान इनमें से एक ड्राइवर व क्लीनर की मौत हो गई। जबकि, गंभीरावस्था में दूसरे ड्राइवर को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको घटना से अवगत कराते चलें कि जालौन के कालपी के वरखेड़ा कदौरा निवासी मानसिंह (35) शनिवार की रात खाली ट्रक लेकर कानपुर से झांसी आ रहा था। ट्रक में उसके साथ एक और चालक कालपी के काशीरामपुर निवासी पर्वत सिंह (40) और क्लीनर कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी विशाल (18) भी मौजूद था। बड़ागांव में अचानक ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गई, जिससे वो असंतुलित हो गया। इससे पहले कि चालक ट्रक को संभाल पाता वो सड़क से सटी पुलिया से टकरा गया और घूमकर बीच सड़क पर खड़ा हो गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। एक घंटे तक यही स्थिति बनी रही। क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करने के बाद यातायात बहाल हुआ। इसी बीच ट्रक में सवार तीनों घायलों को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उपचार के दौरान देर रात अतिरिक्त चालक पर्वत सिंह व क्लीनर विशाल की मौत हो गई। जबकि, मुख्य चालक मानसिंह की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के ग्वालियर रेफर कर दिया गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों के शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।


No comments:

Post a Comment

Pages