सिरसाकलार-----------:( ब्यूरो- रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन शस्त्र पूजन के दौरान फायरिंग से हुई बुजुर्ग की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। परिजनों ने किसान के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इससे पहले मामला बिगड़ता पुलिस ने भी दोबारा पोस्टमार्टम के लिए हां कर दी। शनिवार की शाम दोबारा हुए पोस्टमार्टम में गोली के छर्रे निकले। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।
हमारे कालपी संवाददाता वीरेंद्र सिंह चौहान की रिपोर्ट के अनुसार आपको घटना से अवगत कराते चलें कि दशहरे वाली शाम गधेला गांव निवासी वीर पाल सिंह की बंदूक से ग्राम प्रधान संजय सिंह ने फायरिंग की थी। जिसकी गोली से गांव के ही किसान लक्ष्मीकांत(70) की मौत हो गई थी। लक्ष्मीकांत के बेटे की तहरीर पर ग्राम प्रधान संजय सिंह समेत तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में तनाव का माहौल देख भारी सुरक्षा के बीच शनिवार की देर शाम शव पहुंचा। रातभर शव गांव में ही होने के कारण पुलिसबल भी तैनात रहा। रविवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ विजय आनंद का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय सिंह को पुलिस ने पकड़ भी लिया है। हालांकि इस बारे में अधिकारी अभी कुछ खुलकर नहीं बता रहे है।
No comments:
Post a Comment