ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल मासूम की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 17 October 2021

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल मासूम की मौत

आटा जालौन-----------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन एनएच 27 पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दंपती पुत्री सहित सड़क किनारे रेलिंग पर गिरकर घायल हो गए। कुछ ही देर बाद मासूम पुत्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको आटा संवाददाता के अनुसार अवगत कराते चलें कि कोंच थानाक्षेत्र के चांदनी गांव निवासी जीतेंद्र (30), पत्नी सीमा (28) व पुत्री अनन्या (5) के साथ रविवार की दोपहर में बाइक से कालपी थानाक्षेत्र के मरगायां गांव से लौट रहे थे। बाइक जब आटा थानाक्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जितेंद्र, सीमा व पुत्री अनन्या घायल हो गए। कुछ ही देर बाद अनन्या की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना थान पुलिस को दी। पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


No comments:

Post a Comment

Pages