पत्नी से विवाद के चलते 28 वर्षीय युवक फांसी पर झूला मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 17 November 2021

पत्नी से विवाद के चलते 28 वर्षीय युवक फांसी पर झूला मौत

कोंच/उरई---------: (रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोच में पत्नी से चल रहे विवाद के चलते अवसाद में घिरे बैंड कंपनी चलाने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी सोनू (28) पुत्र श्यामकिशोर ने बुधवार की शाम करीब 4 बजे घर के ऊपरी कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही व दरोगा दिव्यप्रकाश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। परिवार परामर्श केंद्र में अगले कुछ दिनों में तारीख भी थी जबकि उसकी पत्नी फिलहाल मायके में रह रही है। मृतक लाइट बैंडबाजे का व्यवसाय करता था। पुलिस ने मृतक की पत्नी को फोन पर सूचना दे दी है।


No comments:

Post a Comment

Pages