उरई/ जालौन---------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मुख्यालय उरई आज दिनांक 19 नवंबर 2021 को हमराह एक्स कैडिट एनसीसी सेवा संस्थान द्वारा आजादी के संग्राम की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महारानी रानी लक्ष्मी बाई जयंती उत्साह के साथ मनाई गई
हमराह सेवा संस्थान के जिला कार्यालय पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर हमराह सेवा संस्थान के जिला संगठन सचिव अनिरुद्ध विश्नोई, जिला महासचिव गोपाल गहोई, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल, जिला महिला सचिव नूरी के साथ साथ अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
हमराह सेवा संस्थान के बुंदेलखंड प्रभारी डॉ शिव कुमार पांचाल एवं जिला प्रभारी रोहित गुप्ता ने अपनी शुभकामनाएं दूरभाष के द्वारा प्रेषित की। डॉ शिव कुमार पांचाल ने कहा कि आज की पीढ़ी को आजादी के नायकों से काफी कुछ सीखने की आवश्यकता है ।यह आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली है इसके लिए कितने वीरों एवं वीरांगनाओं ने अपने जीवन का त्याग करके हमें आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व हमें यह सिखाता है कि जीवन में कोई भी परिस्थिति कितनी भी विकट क्यों ना हो हम उनका सामना अपने आत्मविश्वास से कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment