उरई---------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन पारिवारिक कलह के चलते महिला ने रसोईघर में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने शव को फांसी पर लटका देखा, तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेड़ा निवासी दशरथ की पत्नी आरती (30) का शव शुक्रवार की सुबह रसोईघर में लगे हुक से रस्सी पर लटका मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला का अपने पति से कुछ समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते दशरथ अपने चाचा राकेश निवासी आटा भदरेखी के यहां रह रहा था। महिला घर में सास सोमवती, ससुर रक्कशी व चार बच्चों के साथ रह रही थी। पति के साथ न रहने से वह तनाव में रहती थी। पति दशरथ मजदूरी कर परिवार चलाता है।
पुलिस का कहना है कि मृतका आरती के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
No comments:
Post a Comment