कांग्रेसियों ने मनाई वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 19 November 2021

कांग्रेसियों ने मनाई वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती

उरई-------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन से कांग्रेसियों ने शुक्रवार को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई एवं पूरे विश्व में लौह महिला कहलाने वाली भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस दौरान कालपी में महारानी लक्ष्मीबाई एवं इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सरसेला ने कहा कि आज आजादी के पहले और आजादी के बाद देश के लिए सर्वस्व देने वाली वीरांगनाओं का जन्मदिन है। उनकी गौरवगाथाओं को देश कभी नहीं भूल सकता है। इस दौरान नगर अध्यक्ष मनोज जाटव, महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला पटेल, योगेंद्र नारायण शुक्ला. अरविंद शुक्ला, भगवानदास खटीक, सिद्दार्थ दीवोलिया, बद्रीप्रसाद, शिवनारायण, अमित पांडेय, वीरेंद्र चौहान, मुहम्मद समी, आदिल आदि मौजूद रहे। े


No comments:

Post a Comment

Pages