जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 26 November 2021

जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

उरई--------:( ब्यूरो रिपोर्ट- भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन उरई  मुख्यालय उरई में जिला अधिकारी  प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हर बैरक की तलाशी ली और बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। उन्होंने सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए।


दोनों अधिकारी सबसे पहले जेल के अस्पताल गए और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी की। इसके बाद बैरकों की तलाशी ली। वहां मौजूद सभी जेल कर्मियों को सतर्र्क होने  की हिदायद दी। वहीं जेल में बंद शातिरों पर विशेष नजर रखने को कहा।

उरई-----:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बंदियों को कानूनी अधिकार बताए गए। सचिव रेनू यादव ने बंदियों के अधिकारों के संबंध में तथा लोक अदालत के लाभों के बारे में बताया। इस दौरान कारापाल सुनीत कुमार, तारकेश्वर सिंह, हौशिला देवी, अश्वनी मिश्रा, रामनारायण शिवहरे, प्रतापभान, अनुज, बृजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Pages