बिजली की अंधाधुंध कटौती से परेशान मोहल्ले वासियों ने जाम लगाकर बिजली विभाग के विरोध किया आक्रोश - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 25 November 2021

बिजली की अंधाधुंध कटौती से परेशान मोहल्ले वासियों ने जाम लगाकर बिजली विभाग के विरोध किया आक्रोश

उरई----------- (ब्यूरो रिपोर्ट भारत उत्तर News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर 14 मोहल्ला इंदिरानगर के बाशिंदे बिजली विभाग की कार्यशैली के खिलाफ राठ रोड ओवरब्रिज के पास जाम लगाकर नारेबाजी की। धुआंधार बिजली कटौती से नाराज लोगों ने बताया कि दिवाली से पूर्व भी समस्या को लेकर जाम लगाया था, तब आश्वासन मिला था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार है। बाद भी पुलिस के समझाने पर करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका


प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 14 के बाशिंदे हाईटेंशन लाइन घर के बाहर से निकलने और कटौती को लेकर नाराज हैं। उनका कहना है कि जब पानी की जरूरत होती है, तब कटौती कर दी जाती है। इससे बच्चों, महिलाओं और नौकरी पेशा लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। चार दिनों से बिजली पूरी तरह से ठप है। जिससे दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गई है।
कई बार महकमे को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
मोहल्ले के लोगों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जाम लगा दिया। इससे आवागमन खासा प्रभावित रहा। मंडी चौकी पुलिस और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी को बुलाने पर अड़े रहे। काफी मान मनौव्वल के करीब एक घंटे बाद आक्रोशित लोगों ने जाम खोला। इसके बाद वह कलक्ट्रेट जाकर डीएम को समस्या से अवगत कराया। इस दौरान नरेश सिंह, शीबू वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, शिवम,राहुल, राखी, नीतू, गौरीशंकर, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages