उरई-------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में गुरुनानक देव की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में शहर के राठ रोड स्थित गुरुद्वारे में सिंह सभा की ओर से धूमधाम से मनाई गई। सात दिवसीय प्रकाश पर्व पर रोजाना प्रभातफेरी निकाली गई। रोजाना घरों और गुरुद्वारे में सुमिरन कार्यक्रम भी हुआ। गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ और शबद कीर्तन एवं गुरुवाणी का पाठ और गायन व पूजा-पाठ किया गया। इस दौरान गुरुद्वारे में ‘नानक नानक गुरु नानक आया जी, गुरु नानक जग पाठ पढ़ाया जी’ जैसे कीर्तन गूंजते रहे।
शुक्रवार को गुरुद्वारे में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। समाज के लोगों ने गुरुनानक के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। सरदार आज्ञा सिंह ने बताया कि आज गुरुनानक देव का 552 वां प्रकाश पर्व है। गुरु नानक देव के पिता का नाम कल्याण राय और माता का नाम तृप्ता देवी था। उन्होंने अपना जीवन मानव कल्याण की भलाई में लगा दिया था। उन्होंने अंध विश्वास और आडंबरों के खिलाफ संघर्ष करते हुए मुगलकाल में बाबर के कारागार से लेकर मक्का मदीना का सफर तय किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित कर दिया था।
इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने लंगर छका। समाज के लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद वितरित किया। इस दौरान नरेंद्र पाल सिंह, हरजीत सिंह, रंजीत सिंह, तरनजीत सिंह, अमरपाल सिंह, हरदयाल, हरजीत सिंह एडवोकेट, कुलदीप सिंह, हर्ष भसीन, इंद्रजीत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment