बाइक सवारों ने वृद्ध से लूटे ₹15000 - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 15 December 2021

बाइक सवारों ने वृद्ध से लूटे ₹15000

कदौरा-----------: (रिपोर्ट कदौरा संवाददाता के अनुसार भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा क्षेत्र के अंतर्गत बैंक में कैश जमा करने जा रहे वृद्ध को लिफ्ट देकर बाइक सवारों ने उनके 15 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम निस्बापुर निवासी गयादीन ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए  बताया कि वह मंगलवार को गांव के बाहर कदौरा स्थित बैंक में 15 हजार रुपये जमा करने जा रहे थे। गांव के बाहर वह सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी गांव मझवार निवासी युवक बाइक से अपने साथी के साथ आया और बोला कि वह लोग कदौरा जा रहे हैं, उन्हें भी छोड़ देंगे।पीड़ित ने बताया कि उनके मना करने के बाद भी बाइक सवारों ने जबरन उन्हें बैठा लिया। करीब एक किमी. ले जाने के बाद सुनसान स्थान पर उतार दिया। उनकी जेब में पड़े रुपये छीन कर भाग गए। किसी तरह वह घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है। जानकारी की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी


No comments:

Post a Comment

Pages