राजपुर---------: (कानपुर देहात संवाददाता के अनुसार भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश कानपुर देहात थाना सट्टी पुलिस ने सोलर पैनल व बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक लोडर में लदे सात सोलर पैनल बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध कालपी व सट्टी थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। सट्टी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल के अनुसार मंगलवार शाम अफसरिया गांव के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान भोगनीपुर की ओर से तेज रफ्तार लोडर आता दिखाई पड़ा। पुलिस देख लोडर रोकर उसमें सवार लोग भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने जालौन के कालपी शाहजहांपुर के आनंद ठाकुर व उसके साथी चंदकुमार को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि लोडर में चोरी के सात सोलर पैनल हैं। ये पैनल कालपी के शाहजहांपुर सोलर प्लांट से चोरी किए हैं और औरैया बेचने के लिए जा रहे हैं। एसओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों पर सट्टी व कालपी थाने में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरोह का सरगना शाहजहांपुर निवासी सोनू पाल मौके से भाग निकला। तीनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ ही फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment