बजरंग दल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तीखी नोकझोंक अधिकारी मौके पर - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 15 December 2021

बजरंग दल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तीखी नोकझोंक अधिकारी मौके पर

उरई-------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन बजरंग दल कार्यकर्ताओं व पुलिस में तीखी नोकझोंक शौर्य पथ संचलन के दौरान बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक क्षेत्र बजरिया से निकलने का प्रयास किया तो पुलिस से उनकी धक्का मुक्की हो गई। कार्यकर्ताओं ने राजमार्ग स्थित दलगंजन चौराहे पर बैठकर नारेबाजी की। इससे जाम लग गया। मौके पर सीओ विजय आनंद व एसडीएम पीएन चौधरी भी पहुंचे व कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को बजरंग दल की ओर से शौर्य पथ संचलन का आयोजन टाउनहाल के मैदान से किया गया था। हालांकि पथ संचलन में अधिकांश कार्यकर्ता पैदल चलने के बजाए बाइकों पर सवार थे। यात्रा आंबेडकर चौराहे से वापस टाउनहाल ही आनी थी। जब यात्रा आंबेडकर चौराहे से वापस लौट रही थी तभी कुछ कार्यकर्ता दलगंजन चौराहे के रास्ते दूसरे संप्रदाय के क्षेत्र बजरिया की ओर जाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका तो कार्यकर्ता भिड़ गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रोड पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक लगे जाम में दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इस दौरान कई बार कार्यकर्ताओं ने बजरिया क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। इसे लेकर उनकी पुलिस से धक्कामुक्की हो गई। बजरंग दल नेता कपिल तोमर ने बैरीकेडिंग फांदने की कोशिश भी की। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

उधर विहिप के जिला मंत्री ज्ञानेंद्र तिवारी का कहना था कि उन्होंने जो प्रशासन को रूट चार्ट दिया था, उसमें संपूर्ण नगर का भ्रमण शामिल था। अब ऐन वक्त पर प्रशासन इस तरह पथ संचलन में बाधा पहुंचा रहा है। वहीं एसडीएम पीएन द्विवेदी ने बताया कि पथ संचलन शांति पूर्वक सुरक्षा व्यवस्था के साथ निकाला गया। पथ संचलन में जयदीप त्रिपाठी, दीपक शर्मा, रत्नेश, अमित, आशुतोष तिवारी, आकाश उदैनिया, महेंद्र परिहार, श्यामजी, अरविंद निगम, हर्ष विश्नोई आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages