अवैध खनन कर नष्ट की गई किसानों की फसलें
सिकायत करने के ३६धण्टे के बाद प्रसाशन आखिर मौन क्यों ।
क्या सत्ता की हनक के आगे हल्का पड़ रहा अधिकारियों ओहदा ।
उरई/जालौन------: रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारतNews Nation 24 उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन
मंगलवार को ग्राम बड़ी बंधौली निवासी 1 दर्जन से अधिक गरीब किसानों ने आकर एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह को दोबारा से ज्ञापन देते हुए बालू खनन माफिया की दबंगई की वारदात सुनाते हुए बताया कि बेतवा खंड 5 मौजा बद होली के ठेकेदार के द्वारा हम गरीब किसानों की कई एकड़ जमीन को खोदकर फसलों को नष्ट किए जाने का काम दबंगई के बल पर किया जा रहा है। शिकायत कर्ताओं ने बताया कि शनिवार को भी हम लोगों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पुष्कर नाथ को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी जिसमें उन्होंने भरोसा दिलवाया था कि संबंधित गाटा संख्याओं की स्थलीय जांच करा कर के पीड़ितों को उनके नुकसान की भरपाई करने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जाएगी मगर 3 दिन बीतने के बाद अभी तक ना ही हमारे गांव में लेखपाल कानूनगो पहुंचे हैं और ना ही कोई प्रशासनिक अधिकारी। जिससे हम लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है साथ ही यह भी आरोप था कि जो दबंग बालू माफिया हम गरीब किसानों की फसलें नष्ट करके अवैध तरीके से बालू का खनन कर रहे हैं वह अपने निर्धारित गाटा संख्या को छोड़कर हम लोगों को खेतों की खुदाई जबरन कर रहे हैं।
बता दें कि 4 दिन से भटक रहे गरीब किसानों को प्रशासन के ढीले रवैए के चलते न्याय न मिलने से जहां सरकार की मंशा पर ही नहीं बल्कि अधिकारियों की मंशा पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं बंधौली निवासी रघुनाथ पन्नालाल सचिन धर्मेंद्र संतोष अतर सिंह देवेंद्र अनंतराम प्रेम नारायण आदि किसानों ने बताया कि जो हम लोगों की गाटा संख्या है उससे कहीं दूर पर बालू माफिया का घाट नंबर 5 का एरिया है जो अपने एरिया में खुदाई ना करें बल्कि हम लोगों की वोही फसलों को उजाड़ कर मिट्टी के नीचे से बालू निकालने का काम कर रहे हैं अगर जिलाधिकारी महोदय इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है तो हम लोग धरना अनशन भूख हड़ताल आदि करने पर मजबूर होंगे।।
No comments:
Post a Comment