जनपद में कोरोना का विस्फोट 2 कर्मचारियों सहित 124 मिले कोरोना पॉजिटिव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 20 January 2022

जनपद में कोरोना का विस्फोट 2 कर्मचारियों सहित 124 मिले कोरोना पॉजिटिव

उरई/जालौन----------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जिले में गुरुवार को कोरोना का विस्फोट हुआ। अब तक के सर्वाधिक 124 नए केस मिलने के बाद से हड़कंप मच गया। संक्रमितों में सीएमओ दफ्तर के दो कर्मचारी भी शामिल है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने भी लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।
आपको अवगत कराते चला कि जनपद में गुरुवार को 124 नए केस आने के साथ सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 302 हो गई है। गुुरुवार को ट्रूनेट जांच में पांच, एंटीजन जांच में छह लोग पॉजिटिव आए है। जबकि शेष पॉजिटिव आरटीपीसीआर जांच में निकले है। जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 11,16,080 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। इसमें 11,915 लोग पॉजिटिव आए है। जबकि 11,411 ठीक हो गए हैं। वहीं 202 लोगों की मौत हुई है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने लोगों को सतर्कता बरतने के साथ कोविड नियमों का पालन करने को कहा है। जो भी कोविड मरीज होम आइसोलेशन में है और उनका ऑक्सीजन लेवल 94 से कम होता है। वह कोविड अस्पताल में भर्ती होना चाहते है तो वह कंट्रोल रूम में फोन कर भर्ती हो सकते हैं।


--------------
टीकाकरण में आईएमए करेगी सहयोगी
उरई-----: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) किशोर- किशोरियों के टीकाकरण में सहयोग करेंगी। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा के निर्देश पर आईएमए के सहयोग से शहर के 9 नर्सिंग होम में टीके लगाए जाएंगे। आईएमए के सचिव डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि करमेर रोड स्थित संजीवनी क्लीनिक, सिंह हेल्थ केयर, झांसी रोड स्थित डॉ देवेंद्र क्लीनिक, आंबेडकर मार्केट स्थित अंबे नर्सिंग होम, सिद्धविनायक हॉस्पिटल, राठ रोड स्थित दीवौलिया क्लीनिक, जीवनधारा हॉस्पिटल, कालपी रोड स्थित रामा हॉस्पिटल, राजाराम कलावती अस्पताल में टीकाकरण किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Pages