उरई/ जालौन--------: रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारतNews Nation 24 उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन
एसएचओ सिरसा कलार अजय कुमार सिंह ने एक कम्पनी सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिल कर फुट मार्च करते हुए विधानसभा क्षेत्र कालपी के कस्बा सिरसा कलार , नियामतपुर सिम्हारा चौराहे सहित कई निकटवर्ती गांवों किया ।
विधानसभा चुनाव 2022को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में अजय कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सिरसा कलार बाजार इंडियन बैंक पानी की टंकी जूनियर हाई स्कूल तथा कन्या पाठशाला होते हुए पुलिस चौकी नियामतपुर तक फुट मार्च किया इसी तरह दमरास में मुख्य बाजार होते हुए पूरे गांव में फ्लैग मार्च किया गया तथा सिरसा कलार में थाना से लेकर मुख्य बाजार से होते हुए पेट्रोल पंप के पास से होकर पूरे नगर में पुलिस फोर्स तथा सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में सभी को मतदान कराने के लिए लोगों को जागरूक भी किया । उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि किसी से डरना नहीं है यदि कोई अराजक तत्व डराते धमकाते है तो उसकी सूचना हमारे पास तत्काल पहुंचाएं हमारा मुख्य उद्देश्य की जनता निडर होकर निष्पक्ष रुप से मतदान करें किसी के डराने धमकाने में ना आए इसीलिए आज संयुक्त रूप से पुलिस तथा सीआरपीएफ के जवानों ने फुट म मार्च किया ।
सिरसा कलार इंस्पैक्टर ने कहा कि हम क्षेत्र की जनता को पूरा भरोसा दिलाते हैं कि पुलिस हर समय मदद करने के लिए तैयार है चुनाव के दिन हमारे पास पर्याप्त फोर्स है किसी भी वूथ पर किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना नहीं होने दी जाएगी यदि कोई अराजक तत्व गुंडा लफंगा किसी प्रकार की उद्दंडता करता है तो उसकी जगह जेल है हम जनता को विश्वास दिलाते हैं कि आने वाली 20 फरवरी को निर्भय होकर मतदान करें किसी भी को डरने की जरूरत नहीं है तथा ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और अच्छे प्रत्याशी का चुनाव करें पुलिस आपकी सेवा में तैयार है ।।
No comments:
Post a Comment