उरई जालौन----------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी जनपद जालौन के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर आज दिनांक 14 जनवरी 2022 दिन शुक्रवार को खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन संकटा माता मंदिर उरई में किया गया है कार्यक्रम में रेखा सोनाकिया बुंदेलखंड प्रभारी, जिला अध्यक्ष प्रज्ञा दुबे,अमृता सक्सेना महिला मोर्चा जिला संयोजक, सरिता तिवारी उपाध्यक्ष ,वर्षा शर्मा उपाध्यक्ष, आरती गुप्ता महामंत्री आस्था महासचिव नगर अध्यक्ष अंशिका परमार एवं प्रेमलता पांडे नगर मंत्री सभी लोग सभी लोगों का सहयोग रहा । तत्पश्चात पूरी टीम रेखा सोनकिया के नेतृत्व मे उरई नगर के अंध विद्यालय जाकर खिचड़ी का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया । इस अवसर पर राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी की बुंदेलखंड प्रभारी रेखा सोनकिया ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है । हम सभी लोगों को अपने अंदर का अहंकार, दंभ, ईर्ष्या , बनावटीपन को हटा कर लोगों के सेवा करनी चाहिये । नर सेवा नारायण सेवा होती है । त्योहार पर खुशियां बांटे ।
राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी महासभा द्वारा आगामी कार्यक्रम की जानकारी भी उपस्थित नगर के गणमान्य लोगों को दी गयी ।
No comments:
Post a Comment