उरई/ जालौन---------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में आज दिनांक 14 जनवरी 2022 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विट्ठलेश सेवा समिति एवं हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रुप से खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम जिला कार्यालय रामलीला मैदान उरई पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ शिवकुमार पांचाल द्वारा माता की प्रतिमा पर दीप जलाकर एवं माला पहना कर किया गया । तत्पश्चात हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान के जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई ने बुंदेलखंड अध्यक्ष जी का स्वागत किया । तत्पश्चात हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान के बुंदेलखंड अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पांचाल ने खिचड़ी का वितरण प्रारंभ करवाया ।महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल ने पूर्ण उत्साह के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। डॉ शिवकुमार जी ने कहा कि भारत विभिन्न त्योहारों का देश है । प्रत्येक त्योहार की अपनी एक बिशेषता है । ऋतुओं के अनुसार हमारे पूर्वजों ने जो परंपरा बनाई है ,यदि हम सभी इनको अपनाते रहे तो हमारा अच्छा स्वास्थ्य बना रहेगा। अन्य गणमान्यजनों ने संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की ।
आज मकर संक्रांति के अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल ने महिला मंच की जिला सचिव श्रीमती नूरी बानों के साथ मिलकर कार्यक्रम आगे बढ़ाया । नूरी बानों ने कहा कि मैं हमेशा से सामाजिक कार्यो को करना चाहती थी ,जो आज हमराह सेवा संस्थान के माध्यम से पूरी हो रही है । श्री मती नूरी बानों ने हमराह के जिला प्रभारी रोहित गुप्ता एवं संगीता पटेल जी का आभार जताया । जिला संगठन सचिव अनिरुद्ध ने कहा कि यह एक ऐसा दिन है जब शुभ कार्यों का शुभारंभ होता है । ऐसे बिशेष दिवस पर खिचड़ी वितरण करने का सौभाग्य मिला है ।
खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थानके जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार इमिलिया, महासचिव गोपाल गहोई , मोहित वर्मा, एसके खान ,वीरू भाई के साथ मुख्य व्यापारी श्री प्रशांत गुप्ता एवं गंगा राम यादव जी एवं आकांक्षा यादव विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment