अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के द्वारा यू0पी0 प्रेस क्लब हज़रतगंज लखनऊ के सभागार मे प्रेस वार्ता हुआ - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 25 July 2022

अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के द्वारा यू0पी0 प्रेस क्लब हज़रतगंज लखनऊ के सभागार मे प्रेस वार्ता हुआ

 

   


     लखनऊ------: ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation 24 उत्तर प्रदेश लखनऊ आज 24 जुलाई 2022 को अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के द्वारा प्रेस क्लब लखनऊ में  माननीय विश्राम शर्मा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष के अध्यक्षता में प्रेस वार्ता की गई।

इस प्रेस वार्ता में विश्राम शर्मा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बताया कि  आगामी 04 सितंबर 2022 दिन रविवार समय सुबह 10 बजे से लखनऊ में विशाल सम्मेलन का आयोजन किया है।आगामी सम्मेलन में देश भर से महासभा के पदाधिकारीगण सम्मिलित होंगे और अपनी विचार रखेंगे। सम्मेलन के माध्यम से महासभा राजनीतिक अधिकार के लिए समाज के लोगों को जागरुक करने का करेगी। चुकि  यह समाज आजादी के बाद से आज तक राजनीतिक अधिकार नहीं ले पाया है। किसी भी राजनीतिक पार्टी के द्वारा इस समाज के लोगों को लोक सभा राज्य सभा विधान सभा विधान परिषद व किसी भी पद पर ना हीं मनोनीत किया जाता है और ना ही उस जगह के योग्य समझा है ।जबकि हम संख्या में उत्तर प्रदेश में 4% और पूरे देश में 7% के आसपास है इतनी  संख्या के बावजूद यह समाज राजनीतिक भागीदारी नहीं ले पा रहा है।।   इस समाज का पुश्तैनी कारोबार पतन की ओर जा रहा है ,इस समाज के युवा बेरोजगार हो रहे हैं   यह समाज  भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है     इस समाज की समस्याओं को किसी भी राजनैतिक पार्टी ने संज्ञान में नहीं लिया।


         राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने ऐलान किया कि आगामी 2024 लोक सभा चुनाव में हम उसी पार्टी को वोट करेंगे जो हमें राजनीतिक अधिकार दिलाने का काम करेगी।


        इस प्रेस वार्ता  में  राष्ट्रीय संरक्षक ईश्वरदीन शर्मा,राजवीर विश्वकर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गया प्रसाद शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री आलोक  शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष  पवन शर्मा,  मध्यप्रदेश प्रभारी  रविन्द्र विश्वकर्मा , प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश संतोष विश्वकर्मा प्रदेश प्रवक्ता रामराज शर्मा,  युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोज  शर्मा,   सुनिता शर्मा, , अशोक शर्मा संजय शर्मा  ने भी सम्बोधित किया । प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार से बढई जाति को सत्ता में भागिदारी देने, आरा मशीन को बढई जाति के लिए लाईसेंस मुक्त करने, व फर्नीचर से सम्बंधित सरकारी कामों में 75 प्रतिशत बढई जाति के लिए आरक्षित करने, वंश परम्परागत, बढई जाति के पैत्रिक व्यवसाय को जी0 एस0 टी की परिधि से बाहर रखने, बढ‌ई विकास बोर्ड, बढई आयोग गठित करने सहित 21 सुत्रिय मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया गया 

इस प्रेस वार्ता में 

श्री राधेश्याम शर्मा, शयामविहारी विश्वकर्मा, प्रदेश यूवा उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, परशुराम शर्मा, प्रदेश महिला जिला अध्यक्ष ऊषा शर्मा, दिनेश शर्मा, सूर्यपति  शर्मा, संजय शर्मा, कमल शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, भानु प्रताप शर्मा, रामेश्वर कुशवाहा,  मनोरन्जन कुशवाहा, विनय शर्मा, दुर्गेश शर्मा, गुड्डू शर्मा, श्री राजेश शर्मा, रितेश शर्मा, प्रिन्स शर्मा, सुदामा शर्मा, नन्द लाल गुप्ता, नन्द लाल शर्मा सहित सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages