जालौन /माधौगढ़--------: (रिपोर्ट शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड माधौगढ़ में 50 वर्षों से बंद पड़ी सैपान को उप जिला अधिकारी ने सफाई कराई आपको बताते चलें कि लगातार हो रही 3 दिन से बारिश ने तहसील माधौगढ़ के क्षेत्रों में चारों ओर भारी पानी का जमा हो गया था जिसमें माधौगढ़ तहसील और कुछ पानी माधौगढ़ नगर में भर गया था पानी की भारी समस्या को देखते हुए उप जिलाधिकारी माधौगढ़ अंगद सिंह यादव ने अपने अथक प्रयास से तहसील क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए अपने आला अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया और अधिकारियों को पानी की समस्या से निजात पाने के लिए बताया । उप जिलाधिकारी ने अथक प्रयास से रात में रात पोकलैंड मशीन की व्यवस्था की तथा आज दिनांक 24 सितंबर 2022 को अपने हमराही ओं के साथ सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ग्राम पंचायत रूद्र पुरा
के पास बनीं नहर सैपान को भारी बारिश के बीच भीगते हुए सैपान की सफाई कराई। बारिश में भीगते हुए उप जिलाधिकारी माधौगढ़ को जब क्षेत्रीय ग्रामीणों किसानों ने देखा । ग्रामीण व किसानों ने उप जिलाधिकारी माधौगढ़ की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा कहा कि 50 साल से बंद पड़ी सेपान को आज अपने चालू करवाया तथा ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि अब किसानों की समस्या कागजों पर नहीं धरातल पर दिखाई देंगे । उप जिलाधिकारी के साथ मौके पर ई ओ माधौगढ़ अमित नायक पुरुषोत्तम महाराज लेखपाल मंसूर खान एवं भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष शिवबालक सिंह राजावत कप्तान सिंह कैलाश तिवारी आज किसान एवं ग्रामीण मौके पर रहे।
No comments:
Post a Comment