जालौन/उरई--------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम ककहरा के पास दो शराबियों ने जमकर आतंक मचाया और कई राहगीरों को मारपीट कर लहूलुहान किया है ।
ग्राम ककहरा के पास गांव के ही दो शराबी बैठकर रोड के किनारे शराब पी रहे थे तो उसी समय धीमी बरसात होने लगी जिसके कारण कुछ मोटरसाइकिल सवार राहगीर वहां पर खड़े बरगद के पेड़ और चाय समोसा की दुकान पर खड़े हो गए । तो राहगीरों को खड़ा देख दोनों शराबी भीगने के डर से खड़े हुए राहगीरों को गाली गलौज करने लगे तो उसमें जब कुछ युवाओं ने गाली गलौज करने का विरोध किया तो वह शराबी गांव के होने की वजह से और रौब दिखाते हुए राहगीरों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिए जबकि मोटरसाइकिल सवार राहगीरों के साथ में कुछ महिलाएं भी थी लेकिन मर्यादा को ताक में रखते हुए उन शराबियों ने तकरीबन आधा घंटे तक रोड पर तांडव करते हुए राहगीरों के साथ मारपीट की ।
आधा घंटा चले मारपीट के ड्रामे मैं किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी इसके बाद कुछ समझदार लोगों ने चुर्खी थाना स्पेक्टर राजेंद्र कुमार पाठक को सूचना दी तो उन्होंने थाने से पुलिस बल भेजकर मामले को शांत करा कर रोड पर लगे जाम को खुलवाया खबर लिखे जाने तक संबंधित उपद्रवियों के खिलाफ अभी तक ना ही किसी ने थाने में कोई प्रार्थना पत्र दिया है और ना ही किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है ।
No comments:
Post a Comment