अन्ना जानवर छोड़ने वालों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई-- डीएम - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 2 September 2022

अन्ना जानवर छोड़ने वालों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई-- डीएम





उरई जालौन-------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जिलाधिकारी चाँदनी सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत व नगर पालिका में स्थित गौशालाओ में तैनात चरवाहे के सम्बंध में बैठक विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त चरवाहों में अन्ना गौवंश भ्रमण के बारे में जानकारी की। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव वालों को जागरूक करें कि वह अपने जानवर चरवा कर सीधे अपने घर ले जाएं खुले में ना छोड़े। सडको पर गौवंश को खुले में न छोड़ें जिससे दुर्घटना या किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न हो । जिलाधिकारी ने गौसंचालको को निर्देशित किया कि को गौवंश गौशालाओं में ही संरक्षित रहे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने समस्त  गौसंचालकों से कहा कि जो भी पशु को छोड़ता है जिससे वह सड़क या किसान के खेतों में घूमने लगते हैं ऐसे लोगों को आप जागरूक करें कि जानवरो को अन्ना न छोड़ें अगर नही मानते है तो ऐसे लोगो के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई जाए। आप लोग अन्ना जानवरो को गौशालाओ में संरक्षित करे अगर उन जानवरो के मालिक अपने जानवर लेने आते है तो ऐसे लोगो से आपने जितना भी जानवर को खिलाया पिलाया है उसका शुल्क लेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी गोवंश सड़क पर न घूमे, गोवंश को गौशाला में संरक्षित करें इसके लिए और भी बजट दिया जाएगा गौशाला में भूसा चारा पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिस गांव में कोई चरवाहा नहीं है वहां पर चरवाहा नियुक्त कर दें, हर गांव में चरवाहा होना चाहिए जहां पर गौशालाओं में गौवंश संरक्षित किए जा चुके हैं और अधिक गौवंश संरक्षित नहीं किए जा सकते हैं उन गौवंशो को नजदीकी गौशाला में शिफ्ट करें। यह अभियान लगातार चलना है और चलता रहेगा हर ब्लॉक पर क्रेडल केचर भी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप ऑफिस आते हुए या जाते हुए एक बार गौशाला चेक अवश्य करे। इस अभियान के तहत नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये जायेंगे जो मोनिटरिंग भी करेंगे अगर फिर भी समस्या होती है तो इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप अपने अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। आप लोगो के पास एक सप्ताह का समय है आप मैपिंग कर ले फिर इसके बाद कार्य किया जाएगा इसके साथ ही सभी जगह वृक्षारोपण भी किया जाए और छायादार वृक्ष लगाए जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि०/रा०) पूनम निगम, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages