स्टेशन मास्टर के घर से चोरों ने उड़ाई लाखों की जेवर व नगदी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 3 September 2022

स्टेशन मास्टर के घर से चोरों ने उड़ाई लाखों की जेवर व नगदी

उरई। कोतवाली क्षेत्र के बघौरा में स्टेशन मास्टर के घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये की नगदी व जेवर उड़ा दिए। सुबह स्टेशन से घर मास्टर घर आए तब घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल 

उरई/ जालौन------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की मुख्यालय उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी राजेंद्र कुमार सरसौखी रेलवे स्टेशन मास्टर हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात वह ड्यूटी पर थे।

जबकि पत्नी मायके गई थी। घर पर ताला पड़ा था। तभी देर रात चोरों ने उनके मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुस गए।
इसके बाद अन्य कमरों में पड़े तालों को तोड़कर उसमें रखी अलमारी व बक्सों से एक लाख रुपये की नगदी, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल, कान के टॉप्स, एक जोड़ी बिछिया, मंगलसूत्र सहित लगभग तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के चोरी का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

Pages