जालौन/कुठौंद-------: ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24 उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन बकरी चराने गए तीन युवक व एक किशोर यमुना नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। आपको घटना से अवगत कराते चलेंगे कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम पथराही निवासी तीन किशोर यमुना किनारे बकरी चराने गए थे जहां पर गहरे पानी में डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया। जबकि एक किशोर नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के पतराही निवासी बालक राम का 13 वर्षीय पुत्र लोकेश बकरी चराने जालौन देवी मंदिर के पास गया था। तभी वहां कस्बा के लला सिंह (27) अपने दो साथियों के साथ यमुना नदी में नहा रहे थे। जिस पर किशोर भी नहाने के लिए नदी में गया और गहरे पानी में डूबने लगा जिससे देख लला सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी पानी में डूबने लगा। चीखपुकार सुन गोताखोरों ने लला सिंह को बचा लिया। लेकिन लोकेश का कहीं पता नहीं चला है। जानकारी पर थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।
Friday, 16 June 2023
बकरी चराने गए यमुना नदी में डूबने से किशोर की मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment