उ0प्र0 सरकार/प्रभारी मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार जी ने जनपद जालौन के मेडिकल काॅलेज उरई में जाकर आईसुलेशन वार्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 18 March 2020

उ0प्र0 सरकार/प्रभारी मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार जी ने जनपद जालौन के मेडिकल काॅलेज उरई में जाकर आईसुलेशन वार्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया


जालौन उरई----------: दिनांक 18 मार्च 2020 
मा0 राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार/प्रभारी मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार जी का जनपद जालौन के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम उन्होने मेडिकल काॅलेज उरई में जाकर आईसुलेशन वार्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होने उसमें साफ-सफाई की कमी पायी जिससे उन्होने साफ-सफाई तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित किये जाने के कड़े निर्देश दिये। उन्होने यह भी कहा कि इस वार्ड के हवाओं का एक स्टोर कर उसे फिल्टर करते हुये बाहर किये जाने की भी बात की। उन्होने यह भी निर्देश देते हुये कहा कि सभी इसके लिये हमेशा तैयार रहे जो भी चुनौतिया आये उसे निपटने में किसी प्रकार की शिथिलता न बतरती जाये। मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा इसी प्रकार जिला चिकित्सालय उरई में बने आईसुलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ0 मन्नान अख्तर, मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अल्पना बरतारिया, उपजिलाधिकारी सदर सत्येन्द्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य डाॅक्टर मौजूद रहे।
-------------------------------
    जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

No comments:

Post a Comment

Pages