जालौन उरई--------:उरई दिनांक 18 मार्च 2020 मा0 राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार/प्रभारी मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार जी का जनपद जालौन के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला योजना समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में वर्ष 2020-21 की जिला योजना हेतु रूपया 54069 लाख (रूपये पांच अरब चालीस करोड़ उन्हत्तर लाख) का परिव्यय स्वीकृत किया गया। इस परिव्यय को 48 विभागों/सेक्टरों में उनकी मांग को दृष्टिगत रखते हुये परिव्यय की सीमा तक विभिन्न योजनाओं में प्रस्तावित किया गया हैं। बैठक में सर्वप्रथम मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा पिछले वर्ष 2019-20 के अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष अनुमानित व्यय की भी जानकारी विभागवार की। इसके उपरान्त वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि के जानकारी मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव द्वारा विभागवार बताया गया। उन्होने बताया कि कृषि विभाग वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 53.00 लाख जिसके द्वारा नेशनल सीड एवं पाम मिशन के अन्तर्गत निर्धारित मूल पर ब्रीडर बीज क्रय, आधारीय बीज उत्पादन पर अनुदान, बीज ग्राम योजना हेतु प्रमाणित बीज अनुदान, प्रमाणित बीज वितरण, खण्ड प्रदर्शन, आई0पी0एम0 प्रदर्शन, कृषि रक्षा रसायन, जिप्सम वितरण, स्प्रिंकलर सेट वितरण, कृषि रक्षा उपकरण के अन्तर्गत मानव चालित, शक्ति चालित उपकरण, पी0एस0वी0/राइजोबियम कल्चर, जी0आई0 बुखारी, कृषक प्रशिक्षण, कृषि यंत्र वितरण, प्रसार अधिकारी प्रशिक्षण, तृणनाशी आदि कार्य हेतु। पशु पालन विभाग वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 92.00 लाख जिसके द्वारा पशुओं की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा रोग निदान सेवाओं का सुधार एवं विस्तार हेतु, गाय एवं भैसों में कृत्रिम गर्भाधान द्वारा पशु प्रजनन सुविधाओं का सुधार एवं विस्तार वैफ के माध्यम से प्रजनन की सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु, भेड़ प्रजनन सुविधाओं का प्रसार एवं सुदृढ़ीकरण एवं बोहदपुरा प्रक्षेत्र हेतु, सूकर प्रजनन प्रक्षेत्रों का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु। दुग्ध विभाग वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 110.80 लाख जिसके द्वारा 5 नयी समितियों का गठन, 15 समितियों का पुर्नगठन, 6240 डिवर्मिंग, 70 दुग्ध उत्पादक प्रशिक्षण, यातायात एवं प्रबन्धकीय अनुदान, कार्यशील पूंजी हेतु। सहकारिता विभाग वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 145.00 लाख जिसके द्वारा 14 नये गोदामों के निर्माण/पुराने गोदामों मरम्मत हेतु। वन विभाग वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 1143.52 लाख जिसके द्वारा 1516 हेक्टेयर में वृक्षारोपण, 471 हेक्टेयर में वृक्षारोपण अनुरक्षण प्रथम वर्ष, 269 हेक्टेयर में वृक्षारोपण अनुरक्षण द्वितीय वर्ष, 17.27 लाख सं0 पौध अनुरक्षण, नई पौध उगान 4.50 लाख पौधे, 2300 हेक्टेयर में अग्रिम मृदा कार्य वृक्षारोपण सहित, 100 ब्रिकगार्ड पौध अनुरक्षण द्वितीय वर्ष हेतु। ग्राम विकास के विशेष कार्यक्रम वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 3850.00 लाख जिसके द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एन0आर0एल0एम0) के 3250 लाभार्थियों हेतु। रोजगार कार्यक्रम वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 13375.45 लाख जिसके द्वारा 44.29 लाख मानव दिवस सृजन किये जाने हेतु। पंचायती राज विभाग वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 720.00 लाख जिसके द्वारा 12.75 किमी0 सी0सी0रोड एवं 25000 मी0 के0सीड्रेन। निजी लघु सिंचाई विभाग वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 1087.50 लाख जिसके द्वारा 100 गहरे नलकूप, 350 मध्यम नलकूप, 10 ग्राउण्ड वाटर चार्जिंग, 2 बोरिंग गोदाम हेतु। राजकीय लघु सिंचाई विभाग वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 294.75 लाख जिसके द्वारा 20 नये पम्पसेटों की स्थापना, 100 टी0पी0स्विच हेतु, 2000 फ्लैट केबिल की व्यवस्था हेतु, 110 एम0एस0काॅलम पाइप, 10 स्टार्टर एवं 10 पक्की गूलों का जीणोद्धार की व्यवस्था हेतु। अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 10.65 लाख जिसके द्वारा 150 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना। खादी एवं ग्रामोद्योग वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 3.00 लाख जिसके द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना की स्थापित 06 इकाईयों/उद्यमियों को बैंकों के वित्त पोषण हेतु ब्याज उपादान हेतु। रेशम उद्योग वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 12.60 लाख जिसके द्वारा 1150 एकड़ में अरण्डी वृक्षारोपण, 57200 कुन्तल कोया उत्पादन, 100000 डी0एफ0एल0 कीटाण्ड तथा 750 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना। सड़क एवं पुल वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 18547.93 लाख जिसके द्वारा 184.56 किमी0 नवीन सड़कों का निर्माण एवं 93.12 किमी0 ग्रामीण सड़कों का पुनर्निर्माण। पर्यावरण वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 1.00 लाख जिसके द्वारा पर्यावरण शिक्षा, जागरूकता प्रशिक्षण एवं प्रसार के 01 कार्यक्रम हेतु। पर्यटन वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 120.00 लाख जिसके द्वारा 06 स्थलों के पर्यटन विकास हेतु। प्राथमिक शिक्षा वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 1140.22 लाख जिसके द्वारा चाहरदिवारी 300 मी0 का निर्माण, 01 बहुउददेशीय कक्षा कक्ष एवं स्टोर का निर्माण, 882 शिक्षा मित्रों का मानदेय तथा 143299 बच्चों के मिड डे मील की व्यवस्था हेतु। माध्यमिक शिक्षा वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 622.60 लाख जिसके द्वारा 04 विद्यालयों के भवनों का निर्माण, 52 व्यवसायिक शिक्षा पाठयक्रमों के विशेषज्ञों का मानदेय, 01 एक कन्या विद्यालय सेवित विकासखण्ड की दूसरी न्याय पंचायत में निजी प्रबन्ध खण्डों द्वारा कन्या विद्यालयों हेतु अनुवर्तक अनुदान, जिला स्तर पर शिक्षा 01 कार्यालय तथा आवासीय भवनों का निर्माण। प्राविधिक शिक्षा वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 100.00 लाख जिसके द्वारा 100 वर्ग मी0 के 01 सेमिनार हाल का निर्माण हेतु। प्रादेशिक विकास दल वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 32.00 लाख जिसके द्वारा 10 खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं 90 पी0आर0डी0 स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण के आयोजन एवं 150 युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन एवं ग्रामीण स्टेडियम संचालन एवं उपकरण के अन्तर्गत 18 प्रशिक्षकों का मानदेय एवं अन्य सामग्री हेतु। एलौपैथी वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 1500.00 लाख जिसके द्वारा 10 नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना हेतु तथा 03 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना एवं 01 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण हेतु। होम्योपैथी वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 74.00 लाख जिसके द्वारा शहरी क्षेत्र में 02 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 04 चिकित्सालयों की स्थापना हेतु एवं 01 होम्यौपैथी चिकित्सालय के भवन निर्माण हेतु। आर्युवेद वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 245.50 लाख जिसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 07 आयुर्वेदिक औषाधालयों की स्थापना हेतु एवं 07 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के भवन निर्माण हेतु। यूनानी वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 70.00 लाख जिसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 02 यूनानी औषाद्यालयों की स्थापना एवं 02 राजकीय यूनानी चिकित्सालयों के भवन निर्माण हेतु। ग्रामीण स्वच्छता वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 2529.84 लाख जिसके द्वारा 21082 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण हेतु। ग्रामीण आवास वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 1154.40 लाख जिसके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 962 आवासों के निर्माण हेतु। नगर विकास वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 883.25 लाख जिसके द्वारा पाइप पेयजल योजना हेतु एवं 500 रीबोर हैण्डपम्पों की पुर्नस्थापना, 14 किमी0 पाइप पेयजल योजना विस्तार एवं ओ0एच0टी0 मरम्मत हेतु। अनुसूचित जाति कल्याण वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 809.50 लाख जिसके द्वारा 9250 छात्रों को पूर्वदशम छात्रवृत्ति, 1260 पुत्रियों की शादी के लाभार्थियों को अनुदान, अत्याचार से पीड़ित 220 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता। पिछड़ी जाति कल्याण वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 629.95 लाख जिसके द्वारा 12665 छात्रों को पूर्वदशम छात्रवृत्ति तथा 1250 पुत्रियों की शादी एवं बीमारी के लाभार्थियों को अनुदान। अल्पसंख्यक कल्याण वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 167.50 लाख जिसके द्वारा 7600 छात्रों को छात्रवृत्ति एवं 500 पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान। समाज कल्याण(सामान्य जाति) वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 1036.00 लाख जिसके द्वारा 5000 छात्रों को पूर्वदशम छात्रवृत्ति, 12600 छात्रों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा 380 पुत्रियों की शादी एवं इलाज हेतु आर्थिक सहायता। सेवायोजन वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 0.74 लाख जिसके द्वारा 27 छात्रों को छात्रवृत्ति एवं पुस्तकों के वितरण हेतु। शिल्पकार प्रशिक्षण वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 925.00 जिसके द्वारा आई0टी0आई0 भवन निर्माण, नये ट्रेडस के सामावेश, व्यवसाय फिटर, इलैक्ट्रीशियन, मैकेनिक ट्रेडों के 700 उपकरणों के क्रय हेतु। समाज कल्याण वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 1545.00 लाख जिसके द्वारा 18000 किसान/वृद्वावस्था पेंशन, 1550 राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थियों को पेंशन हेतु। दिव्यांगजन सशक्तिकरण वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 211.00 लाख जिसके द्वारा 13685 दिव्यांग व्यक्तियों को रखरखाव हेतु अनुदान एवं 10 दिव्यांग व्यक्तियों को दुकान निर्माण/संचालन हेतु। महिला कल्याण वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि रूपया 825.30 लाख जिसके द्वारा निराश्रित महिला पेंशन के अन्तर्गत 2000 महिलाओं को आर्थिक सहायता।
बैठक में मा0 विधायक सदर श्री गौरीशंकर वर्मा, मा0 विधायक कालपी श्री नरेन्द्र सिंह जादौन, मा0 विधायक माधौगढ़ श्री मूलचन्द्र निरंजन, जिलाधिकारी डाॅ0 मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 सतीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अल्पना बरतारिया एवं जिला योजना समिति के समस्त सदस्यगण तथा समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-----------------------------
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित
No comments:
Post a Comment