मा0 राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार/प्रभारी मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार जी का जनपद जालौन के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत नीति आयोग द्वारा कराये गये विकास कार्यो की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में सर्वप्रथम गौशालाओं के निर्माण व गौवंशो के रख रखाव की जानकारी की जिस पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 03 गौशालाओं का निर्माण चल रहा है निर्माण हो जाने के उपरान्त 20000 से अधिक गौवंश संरक्षित करने की जगह होगी, 14 बड़े सेन्टर बनाकर भूसा का संग्रहण किया जायेगा इसमें 80 प्रतिशत भूसा दान में लिया जायेगा ताकि गौवंशों को चारे आदि की समस्या उत्पन्न न हो। न्याय पंचायतों को लक्ष्य निर्धारित कर भूसा का दान लेने हेतु किसानों को प्ररित किया जायेगा। इससे पराली जलाने की समस्या से भी निजात मिलेगी, जलाये जाने वाले गेहूं के अवशेष को भूसा में परिर्वतित करने हेतू प्रेरित किया जायेगा। धान एवं गेहूं की खरीद की विस्तार से समीक्षा की जिस पर संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि धान खरीद का समय समाप्त हो चुका है, गेहूं की खरीद हेतू भण्डारण एवं बोरे की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हैं। अधिक से अधिक गेहूं की खरीद की जायेगी। पेयजल व्यवस्था ग्रामीण एवं शहरी की समीक्षा करते हुये मा0 प्रभारी मंत्री जी ने निर्देश दिया कि खराब हैण्डपम्प जो ठीक होने में छूट गये है उन्हे एक सप्ताह में ठीक कराया जाये। पेयजल आपूर्ति हेतू जहां पाईप लाईन पड़ गयी हैं वहां पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। जहां कही भी जलापूर्ति हेतू पाईपों में लीकिज है उसे अभिलम्ब ठीक कराये जाये ताकि गर्मियों में किसी को भी पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो यदि आवश्यक हो तो टैंकरों से पानी की आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों में भी की जाये। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत मा0 प्रभारी मंत्री जी ने मुख्य विकास अधिकारी से प्रगति की समीक्षा की जिस पर उन्होने बताया कि 82605 गोल्डन कार्ड अब तक जारी हो चुके है तथा 4564 लाभार्थियों ने अपना ईलाज कराया है। ईलाज से संबंधित कुछ शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिन्हे निस्तारित कर दिया गया है। खनन विभाग के उपस्थित कर्मचारी को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि आप के विभाग से अव्यवस्थाओं की अत्यधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। एक सप्ताह के अन्दर प्राप्त शिकायतों के संबंध में कृत कार्यवाही से अवगत कराये अन्यथा आपके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में बैठक में मा0 विधायक सदर श्री गौरीशंकर वर्मा, मा0 विधायक कालपी श्री नरेन्द्र सिंह जादौन, मा0 विधायक माधौगढ़ श्री मूलचन्द्र निरंजन, जिलाधिकारी डाॅ0 मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 सतीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अल्पना बरतारिया एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment