गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ अनुराग भार्गव ने जानकारी दी है कि नोएडा में दो नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें से एक सेक्टर 78 का निवासी है और दूसरा सेक्टर 100 का निवासी है। दोनों मरीजों का यात्रा इतिहास फ्रांस का है। दोनों को ही आइसोलेशन में भेज दिया गया है। इन दो मरीजों के साथ ही यूपी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है। स्कूल, मॉल, स्विमिंग पूल 31 मार्च तक रहें बंद : स्वास्थ्य मंत्रालय
कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में स्कूल, मॉल, स्विमिंग पूल आदि 31 मार्च तक बंद रखने की सलाह दी है। कर्मचारियों को घर से ही काम करने के निर्देश देने के लिए राज्यों से कहा है।
साथ ही सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कम से कम किया जाए। सोमवार को मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टैसिंग एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत एक मीटर की दूरी लोगों को एक दूसरे से बनाकर रखनी है।
कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 127 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना को लेकर विदेश मंत्रालय ने कॉल सेंटर शुरू किया है। यहां 24 घंटे हेल्पलाइन पर मदद की जाएगी। विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों तक मदद पहुंचाई जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी बताया कि ईरान से 53 भारतीयों का चौथा जत्था आज स्वदेश लौटा है। सभी को प्रोटोकॉल के अनुसार जैसलमेर में विशेष निगरानी में रखा गया है।

No comments:
Post a Comment