बेटा बेटी में फर्क ना करें दें समान प्यार--रानी गुप्ता महिला शक्ति - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 9 March 2020

बेटा बेटी में फर्क ना करें दें समान प्यार--रानी गुप्ता महिला शक्ति


जालौन उरई-------:होली के त्योहार पर जालौन नगर में पैदल गस्त के बाद बच्चों के बीच पहुंची महिला शक्ति प्रभारी रानी गुप्ता।
नगर जालौन में झंडा चौराहा पर स्थानीय बच्चों के बीच पहुंच कर उन्होंने बच्चों को रंग,अबीर,गुलाल, और पिचकारियों के साथ मनमोहक मास्क देकर अनूठी पहल कर होली की शुभकामनाएं दी।उन्होंने बच्चों के माता-पिता से भी अपील की कि बेटा और बेटी में फर्क ना करें दौनों को समान प्यार दे और अच्छी शिक्षा दीक्षा दें ताकि वो पढ़-लिख कर आपका और आपके परिवार का नाम रोशन करेंगे।उन्होंने कोरोना वायरस से निपटने के लिए भी बच्चों और अभिवावकों को भी जागरूक किया।
साथ ही महिलाओं की सुरक्षा संबंधी मामलों में कानूनी सलाह मशविरा और  प्रशासन द्वारा  संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment

Pages