जालौन उरई----------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुहल्लां हरीगंज में विगत 7 मार्च को हुई लाखों रूपये की चोरी की घटना के तीन आरोपियों को पुलिस ने चोरी के माल सहित दो तंमचा व दो कारतूस 315 बोर व एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।पकडे गये तीनों आरोपियों के ऊपर कालपी सहित आसपास के जनपदों में भी कई मामले पंजीकृत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 7 मार्च को कालपी नगर के मुहल्लां हरीगंज में रहने वाले सुनील शुक्ला पुत्र राज किशोर शुक्ला के घर की महिलाएं तथा उसकी शादीशुदा लड़की शनिवार को शनि मन्दिर पूजा करने चली गयी।उसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुये नगदी सहित लाखों रूपये का सामान लेकर भागने में सफल रहे।घटना की सूचना मिलने पर मामला ठीक शाम का होने की वजह से पुलिस हरकत में आयी और पुलिस अधीक्षक डा०सतीश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक डा०अवधेश कुमार सिंह के निर्देश सी ओ राहुल पाण्डेय व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मानिकचंद पटेल की सयुक्तं टीम के क्राइम इस्पेक्टर मनोज मिश्रा,एसएसआई आनन्द कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, अशोक कुमार कान्सटेविल इन्द्रेश,श्याम सुन्दर, कृष्ण पाल सिंह द्वारा सोमवार की दोपहर डेढ बजे के करीब मुखबिर की सटीक सूचना पर कालिन्दी ढावां के सामने मन्दिर के पास भागने की फिराक में खडे़ तीनों आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार किया।पकडें गये आरोपी चुनमुन उर्फ फारूख पुत्र कमाल खां उम्र 24 वर्ष निवासी क्रान्तिनगर चौराहे के पास जाजमऊ चकेरी कानपुर व दूसरा आरोपी संजीव सोनी पुत्र दिनेश सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी बडा़ बाजार राजघाट कालपी तथा तीसरा आरोपी पंकज गुप्ता उर्फ कल्लू पुत्र नेकचन्द्र गुप्ता निवासी कश्तराम थाना बिलथरा हाल निवासी जाजमऊ चकेरी कानपुर को सोने का हार एक,दो अगूंठी सोने की,एक सिक्का चांदी का,दो जोडी़ चांदी की पायल,एक पहचानपत्र,आधार कार्ड,एक सोने का मंगलसूत्र,पांच जोडी़ चांदी की बिछियां, चार सिक्का चांदी के,एक जोडी़ पायल चांदी की,टूटा हुआ मोबाईल एक,एक चूडी़ सोने की टूटी, एक पेन्डिल सोने का,एक मंगलसूत्र सोने का,दो नाक की कील सोने की इसके अलावा 9853 रूपये नकद व दो तमंचा 315 बोर दो कारतूस व एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।पकडे़ गये तीनों आरोपियों के विरुद्ध कालपी सहित आसपास के जनपदों व अन्य प्रदेशों में भी नेटवर्क है तथा आपराधिक अभियोग भी विभिन्न थानों में दर्ज है।पुलिस ने माल सहित पकडे़ गये तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


No comments:
Post a Comment