जालौन उरई-----------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा बागी गांव में रविवार की रात चोरों ने महिला किसान के घर धावा बोला। ताला तोड़ घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। महिला बेटे व बेटियों के साथ जेठ के घर गई हुई थीं। सोमवार सुबह पूरे घर में सामान बिखरा देखा तो सन्न रह गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
थाना क्षेत्र के ग्राम बागी निवासी सम्मी के पति रफीक का इंतकाल हो चुका है। वह पुत्री व दो बेटों के साथ रविवार रात जेठ के घर गई थीं। सन्नाटा देख रात में चोर घर में घुस गए। इत्मीनान से पूरे घर की तलाशी ली। सम्मी का आरोप है कि बदमाश नकदी और जेवरात ले गए हैं। सुबह पूरे घर में सामान ऐसे बिखरा पड़ा था, जैसे तोड़फोड़ की गई हो। घर के बाहर लगे बिजली के मीटर तक को तोड़ दिया गया। अंधेरा होने पर वारदात को अंजाम दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हर बिदु पर जांच की जा रही है। चोरों के हौसले हैं बुलंद
घटना को लेकर ग्रामीणों में पुरानी रंजिश को लेकर भी चर्चा का दौर जारी है। एक मामले को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि उसी के चलते तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया।
No comments:
Post a Comment