नई दिल्ली---------:दिल्ली में पिछले दिनों भड़की हिंसा समेत तीन मामलों में आरोपी ताहिर हुसेन की गिरफ्तारी के बाद उसके भाई को भी हिरासत में ले लिया गया है।
ताहिर के भाई शाह आलम ( Shah Alam ) को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। शाह आलम पर दिल्ली के चांद बाग की हिंसक घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
शाह आलम की तलाश पिछले कई दिनों की जा रही थी, जिसके बाद वह सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया
इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने त्रिलोकपुरी इलाके से हिंसा मामले में एक शख्स दानिश को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार दानिश दिल्ली में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का दिल्ली प्रभारी है।
दानिश पर दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले में 24-25 फरवरी को भड़की हिंसा में गिरफ्तार होने वाले और हिरासत में लिए जाने वालों की संख्या में दिन-ब-दिन इजाफा होता जा रहा है।
शनिवार को यह संख्या बढ़कर 2193 पहुंच गई, जबकि दर्ज एफआईआर की संख्या 690 हो गई। शनिवार देर रात आईएएनएस को यह जानकारी दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने दी।
जानकारी के मुताबिक, अब तक शस्त्र अधिनियम के तहत 48 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि हिंसा के दौरान हथियारों का इस्तेमाल करने के आरोप में 50 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।दिल्ली में पिछले दिनों भड़की हिंसा समेत तीन मामलों में आरोपी ताहिर हुसैन ( की गिरफ्तारी के बाद उसके भाई को भी हिरासत में ले लिया गया है।
ताहिर के भाई शाह आलम को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। शाह आलम पर दिल्ली के चांद बाग की हिंसक घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
शाह आलम की तलाश पिछले कई दिनों की जा रही थी, जिसके बाद वह सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

No comments:
Post a Comment