जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कालपी कस्बे के मोहल्ला हरीगंज में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये के जेवर-नगदी व मोबाइल चुरा लिया। चोरी के वक्त घर की महिलाएं मंदिर गई थी, जब थोड़ी देर बाद लौटी तो घर का सामान बिखरा देख घटना का पता चलागर के मोहल्ला हरीगंज निवासी सुनील शुक्ला की घर में ही किराने की दुकान है। शनिवार को वह कानपुर में पढ़ रहे अपने पुत्र के पास गए थे। शाम लगभग छह बजे घर की महिलाएं मंदिर गईं थीं। तभी चोर बंद घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और 50 हजार रुपये नगद, 4 जोड़ी तोड़ियां, दो सोने के मंगल सूत्र, छह सोने की अंगूठियां, एक सोने का हार, बिछिया व चांदी के 8 सिक्के, एंड्रॉइड मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड चोरी कर ले गए। महिलाएं जब मंदिर से वापस घर लौटीं तो टूटे हुए ताले व बिखरा हुआ सामान देखकर अवाक रह गई। मामले की जानकारी महिलाओं ने सुनील को दी। सूचना के बाद गृहस्वामी सुनील शुक्ला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सुनील शुक्ला ने बताया कि चोर घर से लगभग 3 लाख रुपये के वजव व नगदी चोरी कर ले गए हैं। इलाकाई लोगों का आरोप है पुलिस कभी भी कहीं गश्त नहीं करती है जिससे चोरों के बुलंदबेटी की शादी के लिए बनवाया था जेवर
सुनील कुमार ने बताया कि वह इस साल अपनी बेटी की शादी करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने न सिर्फ कई लड़के देखे थे बल्कि शादी में बोझ न पड़े इसके लिए उन्होंने जेवर भी बनवाए थे, लेकिन अब उनकी खून पसीने की कमाई के जेवर चोर ले गए।
मोबाइल से खुलेगा चोरों का राज
चोर घर से अन्य सामान के साथ एक एंड्राइड मोबाइल फोन भी चुरा ले गए हैं, पुलिस अब इसी से चोरों तक पहुंचने की कोशिश में हैं। पुलिस के एक अधिकारी की मानें तो चोरी गए फोन के चलते पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग गए हैं जल्द ही चोरों का पता लगाकर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment