जालौन उरई --------:जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार की उपस्थित में विकास भवन सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें लोगों से होली के पर्व को शांति व सद्भाव से मनाने को कहकर पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि पर्व के नाम पर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र में हुड़दंग मचाने वाले पर नजर रखें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे उन पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी से अपील की है कि होली का पर्व सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाया। किसी भी व्यक्ति को जबरन रंग न लगाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह अपने अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखें। हर छोटे से छोटी घटना को नजर अंदाज न करें। शराब ठेकों पर भी निगाह रखें कि वह बंदी के दिन न खुल सके। इसके साथ ही उन लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करें, जो अवैध शराब बेचते हों। चौराहों पर डीजे न लगाए जाएं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करे और शांति से पर्व मनाएं। इस अवसर पर सीडीओ प्रशांत कुमार, डीडीओ मिथलेश सचान, ईडीएम पुष्पेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment