डॉक्टर सहित कोरोना के संक्रमण 6 पॉजिटिव जनपद में संख्या पहुंची 36 - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 12 May 2020

डॉक्टर सहित कोरोना के संक्रमण 6 पॉजिटिव जनपद में संख्या पहुंची 36

जालौन उरई ---------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 कोरोना संक्रमित मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में तीन और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिनमें दो आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम के सदस्य हैं। जिसमें एक बीएएमएस डॉक्टर व दूसरा पैरा मेडिकल स्टाफ है।फिलहाल तीनों संक्रमित उरई शहर के अलग-अलग मोहल्लों के हैं। इसके बाद शाम को जिला प्रशासन द्वारा जारी की गयी सूचना में तीन और पोजिटिव मरीजों की रिपोर्ट जारी की गयी जिससे अब जनपद में कुल मरीजों की संख्या 36 तक पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन तीनों इलाकों में पहुंचकर मोहल्लों को सैनिटाइज करने में जुट गई हं। इसके अलावा तीनों संक्रमितों के संपर्क के लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। शाम को मिली रिपोर्ट के अनुसार एक ब्यक्ति मुहल्ला कबीरनगर, एक ब्यक्ति शयामनगर एवं एक ब्यक्ति वर्तमान में सब्जी मण्डी में दुकान नम्बर-5 में रह रहा है जो मूलरूप से कस्बा एट
निवासी है यह तीनों ब्यक्ति सब्जी मण्डी कालपी रोड से जुडे हुए है।मरीजों के मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कालपी रोड सब्जी मण्डी को दो दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि जिले में लॉकडाउन के एक माह बाद 26 अप्रैल से संक्रमित मरीजों के सामने आने का सिलसिला शुरू हुआ था। जिसमें सबसे पहले जिला अस्पताल के डॉक्टर और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
इसके बाद अस्पताल के ठीक सामने स्थित नर्सिंगहोम के तिलक नगर निवासी ओटी मैनेजर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। तब से पाजिटिव रिपोर्ट आने का जो सिलसिला शुरू हुआ, जिससे 9 मई यानी शनिवार तक संक्रमितों की संख्या 30 पहुंच गई थी। इसके बाद मंगलवार को छह और पॉजिटिव रिपोर्ट आने से यह संख्या 36 पर पहुंच गई।

No comments:

Post a Comment

Pages