उ. प्रदेश सरकार ने दी ग्राम रोजगार सेवकों को बड़ी आर्थिक मदद दी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 11 May 2020

उ. प्रदेश सरकार ने दी ग्राम रोजगार सेवकों को बड़ी आर्थिक मदद दी

लखनऊ---------:उत्तर प्रदेश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण केे विस्तार पर अंकुश लगाने के लिए अपनी टीम के साथ जुटेउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवकों को बड़ी आर्थिक मदद दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में अपने कार्यालय में बैठक के दौरान करीब 36 लाख रोजगार सेवकों के खाते में उनके मानदेय की धनराशि ट्रांसफर की।

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ में इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह तथा राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह तथा सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम-11 के अफसर तथा मंत्री थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से ग्राम रोजगार को मानदेय की 225 करोड़ 39 लाख रुपया देने के साथ ही एक दर्जन से अधिक लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात भी थी।




No comments:

Post a Comment

Pages