साल भर बीमारियों से लड़ते शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बन जाती है फौलादी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 13 May 2020

साल भर बीमारियों से लड़ते शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बन जाती है फौलादी

जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन सालभर संक्रमणों से लड़ते हुए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता फौलादी बन जाती है। यही आज भारतीयों का सुरक्षा कवच बनता नजर आ रहा है। कोरोना वायरस भारत में ज्यादा लोगों की जान नहीं ले पाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में एडाप्टिव इम्यूनिटी बेहतर होने की वजह से दुनिया के तमाम विकसित देशों की तुलना में यहां काफी राहत है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने से वायरसयुक्त ड्रापलेट तेजी से सूखेंगे। ठोस सतह पर पड़ी छींक, थूक या संक्रमित कफ की बीमारी फैलाने की क्षमता आधी रह जाएगी।

जानलेवा नहीं, संक्रामक है ज्यादा

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट के प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि कोविड-19 ज्यादा जानलेवा नहीं है, बस इसकी संक्रामकता अधिक है। इसी से बचने की आवश्यकता है। बताया कि भारतीयों में जन्मजात इम्यूनिटी बेहतर है। यहां जीवन में लोगों को कई प्रकार के संक्रमणों से भी दो-चार होना पड़ता है। इससे एडाप्टिव इम्यूनिटी बन जाती है, जो जीवनभर संक्रमण को रोकती है। सभी प्रकार की वैक्सीन इसी इम्यूनिटी को पैदा करते हैं। अगर समान स्ट्रेन का वायरस या कोई अन्य माइक्रोआर्गनिज्म हमला करेगा तो इम्यूनिटी उसे रोक देगी। 

No comments:

Post a Comment

Pages