15 जून प्रातः 10:30 बजे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मेले का आयोजन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 10 June 2020

15 जून प्रातः 10:30 बजे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मेले का आयोजन


जालौन उरई ---------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 लॉक डाउन के चलते जिला सेवायोजन अधिकारी जालौन स्थान उरई ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि कोविड-19 के कारण जनपद जालौन में आये केवल प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर, अम्बेडकर चैराहा के पास उरई में दिनांक 15.06.2020 को प्रातः 10ः30 बजे से रोजगार मेला/करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही मैसेज द्वारा भी सूचित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न पदों के लिए अधिक से अधिक पदों हेतु साक्षात्कार उपरान्त चयन किया जायेगा। आयु 18 से 35 वर्ष के समस्त पुरूष/महिला अभ्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यार्थी अपना बायोडाटा एवं शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र/परिचय पत्र (आधार कार्ड) के साथ सम्मिलित हो सकते है एवं सेवायोजन के बेवपोर्टल sewayojan.up.nic.in के माध्यम से भी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कार्य हेतु कोई मार्ग व्यय देय नही होगा।


No comments:

Post a Comment

Pages