जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 लॉक डाउन 5 के दौरान उरईमें आज दिनांक 10 जून 2020 नोडल अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में बने कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया उन्होने सर्वप्रथम आये हुये प्रवासियों के बारे में जानकारी की जिस पर उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि तहसील उरई में 5595 प्रवासियों का आगमन हुआ है। जिन्हे जिला प्रशासन द्वारा 14 दिनों के लिए होम कोरोन्टाईन किया गया। उन्होने बताया कि सरकारी साधनों से आये हुये ग्रामीण व्यक्तियों को राशन किट का वितरण कर दिया गया हैं तथा 1200 परिवारों को राशन किट दिया गया शहरी क्षेत्रों और निजी साधनों से आये हुये व्यक्तियों को राशन किट का वितरण किया जा रहा हैं।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर सत्येन्द्र सिंह, नोडल अधिकारी के लाईजनिग अफसर योगेन्द्र कुमार, अनूप श्रीवास्तव एवं हिमांशु प्रताप सिंह मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment