जाम के झाम में फंसे राहगीर 15 किलोमीटर लंबा लगा जाम - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 9 June 2020

जाम के झाम में फंसे राहगीर 15 किलोमीटर लंबा लगा जाम

जालौन उरई  ------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  के एनएच 27 पर कालपी   में जाम के झाम से निजात मिलती नहीं दिख रही है। बीते कई दिनों से अधूरे हाईवे पर हमेशा वाहनों की कतार ही नजर आती है। मंगलवार को करीब 15 किमी. तक वाहनों की कतार लग गई। कानपुर देहात से लेकर जोल्हूपुर मोड़ तक वाहन धुआं उगलते रहे। जाम में निजी व सवारी वाहनों में फंसे लोग बिलबिला गए। भूख प्यास ने बेहाल कर दिया। जाम देख गलत लेन में घुसने वाले वाहनों ने समस्या को विकराल कर दिया। देर रात तक जाम नहीं छूटा। काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक रेंगकर चला।

सोमवार की रातभर जाम लगा रहा। जैसे तैसे मंगलवार की सुबह कुछ देर के लिए जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली। थोड़ी ही देर मे पुन: भयंकर जाम लग गया। कानपुर देहात के चौरा से लेकर जोल्हूपुर मोड़ तक वाहनों की दो-दो कतारें लग गईं, जिससे निकलना मुश्किल हो गया। पुलिस भी पूरे दिन जाम खुलवाने मे लगी रही। जाम में फंसे वाहनों में बैठे महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, भूख प्यास व गर्मी से तड़पते रहे। जाम से निकलने के लिए लोग छटपटाते रहे लेकिन जाम इतना भयंकर था कि बाइक व पैदल निकलना मुश्किल हो गया। पुलिस ने वाहनों को टरननगंज राजमार्ग से निकलवाया तब कहीं जाकर वाहन रेंगे लेकिन देर रात तक जाम लगा रहा।


No comments:

Post a Comment

Pages