मोहल्ला हैदरपुरा निवासी निसार अहमद मुंबई में सिलाई का काम करते थे। करीब चार माह पहले ही काम धंधा बंद होने पर घर लौट आए। परिवार की गुजर बसर के लिए घर में ही समोसे बनाने लगे और गल्ला मंडी में बेचने लगे। पत्नी सितारा और तीन बेटे अरबाज, शहनबाज और समीर मदद करते थे। मंगलवार दोपहर बाद उनका 15 वर्षीय पुत्र शहनबाज साइकिल से समोसे बेचने के लिए निकला था। वह गल्ला मंडी जा रहा था, तभी थाने के ही समीप ओवरलोडेड मौरंग लदे डंपर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर उछलकर गिर गया और डंपर चालक उसे रौंदता हुआ भाग निकला। कुछ दूरी पर डंपर छोड़ चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया और कागजी कार्रवाई की।
खड़े ट्रक की वजह से हुआ हादसा : थाने के गेट के सामने हुई दुर्घटना में गेट पर खड़े सीज ट्रक को कारण बताया जा रहा है। विगत एक वर्ष पूर्व सीज ट्रक को थाने के सामने ही खड़ा कर दिया गया है। इससे रास्ता सकरा हो गया है। थाने के सामने ट्रक खड़ा होने से कई बार दुर्घटना हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment