जालौन------: उत्तर प्रदेश के कन्नौज मैं एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई हैै जहां के तालग्राम के एक गांव में अजब प्रेम की गजब कहानी चर्चा का विषय बन गई है। यह कहानी उन प्रेमियों के लिए सबक है, जो फेसबुक पर प्रेमिका से मीठी-मीठी बातें करते हैं। ऐसा ही एक प्रेमी उस समय घबरा गया, जब फेसबुक से बाहर निकलकर प्रेमिका शादी रचाने के लिए उसके दरवाजे आकर खड़ी हो गई। प्रेमिका भी करीब दो सौ किमी की दूरी तय करके प्रेमी के पास पहुंची। बाद में प्रेमी को फेसबुक से बाहर आए प्यार की वरमाला गले में डलवानी पड़ी और गांव वालें उसकी शादी के साक्षी बने।
फेसबुक पर परवान चढ़ा प्यार
ट्रक और पैदल सफर करके पहुंची प्रेमी के गांव
घर के बाहर प्रेमिका को देख घबरा गया प्रेमी
गांव के बाहर युवक नहीं आया तो गांव के लोगों से पूछते हुए पूजा उसके घर पहुंच गई। घर के बाहर फेसबुक प्रेमिका को देखकर बृजेश घबरा गया और हाथ जोड़कर उससे वापस जाने की मिन्नतें करने लगा। अपना घर छोड़कर आने की बात कहते हुए पूजा ने उससे शादी की बात कही। अनजान लड़की से बातें करते देखकर बृजेश के घरवाले भी आ गए और पूछताछ शुरू कर दी। पूजा ने फेसबुक से शुरू हुए प्यार की पूरी दास्तां बताई। इसपर स्वजनों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। पूजा ने कहा कि शादी किए बिना घर नहीं लौटेगी, चाहे उसकी जान ही क्यों न चली जाए।
प्रधान ने समझाया तब हो सका विवाह
गांव वालों को माजरा पता चला तो उन्होंने युवती को प्रधान के पास भेजा। पूजा पैदल ही ग्राम प्रधान जय सिंह से मिलने ताहपुर गांव पहुंची। पूरी बात सुनने के बाद उसके साथ ग्राम प्रधान चौतराहार गांव पहुंचे और गांव वालों को जोड़कर पूरे दिन पंचायत चलती रही। लोगों ने समझाया लेकिन युवती घर वापस जाने को तैयार नहीं हुई। युवती ने फेसबुक व वाट्सएप पर चैट किए सारे मैसेज भी लोगों को दिखाए। ग्राम प्रधान ने युवक के घर वालों को समझाया और कानूनी राय भी दी। इसके बाद युवती की जिद के आगे युवक के स्वजन शादी के लिए तैयार हो गए। मंगलवार देर शाम को गांव में दुर्गा देवी मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। प्रेमिका ने प्रेमी के गले में वरमाला डाली और गांव वाले शादी के साक्षी बने।
No comments:
Post a Comment