उरई के रामनगर निवासी रामाधीन कानपुर की तरफ से आ रहे थे। वाहनों की कतार के बीच तेजी से निकलने लगे। इसी बीच खरुसा निवासी कमलेश की कार से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार रामाधीन, कमलेश और सरवन देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। दुर्गामंदिर के पास हुए हादसे के बाद वाहनों के पहिए थम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया।
जालौन उरई--------- उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन एनएच 27 पर कालपी लगने वाले जाम में फंसने से बचने की आपाधापी में बुधवार को यमुना पुल के पास दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद जाम लग गया।
No comments:
Post a Comment