झांसी में कोरोना मृतकों की संख्या पहुंची 6 कानपुर में फूटा कोरोना बम - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 4 June 2020

झांसी में कोरोना मृतकों की संख्या पहुंची 6 कानपुर में फूटा कोरोना बम

बुंदेलखंड--------उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड  मैं वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण  लगातार घातक होता जा रहा है। देश में लॉकडाउन 5.0 के दौरान काफी राहत देने के बाद से कोरोना वायरस अब अपने रंग में हैं। प्रदेश में बुधवार को अब मृतकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ तो गुरूवार को संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज झांसी में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग ने दम तोड़ा जबकि बुधवार को 15 लोगों की मौत हो गई थी। प्रदेश में अब तक 250 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 9018 लोग अभी इसकी चपेट में हैं। झांसी के मेडिकल कॉलेज में दो दिन पहले भर्ती कराये गये कोरोना पोजिटिव का आज निधन हो गया। इसके साथ झांसी में अब मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। कैलाश रेसीडेंसी निवासी वृद्ध को दो दिन पहले मेडिकल कॉलिज स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बीते दिनों अपने भाई से मिलने ग्वालियर गये थे। जहां से लौटने के बाद नमूने को जांच के लिए भेजा था। इस रिपोर्ट के आने के बाद दो जून की शाम लगभग 7:30 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हेंं मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां आज उनकी मौत हो गयी।

कानपुर में फूटा कोरोना बम

कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज की गुरुवार की रिपोर्ट बेहद डरावनी है। सुबह की रिपोर्ट में 22 लोग पॉजिटिव हैं। इसके साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 441 हो गई है। बीते तीन दिन में मामले बढ़े हैं और 65 केस सामने आए हैं। सीएमओ डॉ अशोक शुक्ला ने आज 22 और कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।

No comments:

Post a Comment

Pages